logo

Aaj Ka Rashifal : आज कर्क और तुला समेत इन राशियों को आज मिलेगा शुभ लाभ, देखे कैसा रहेगा आपका राशिफल

 
Rashifal 29 July, 2023

Mhara Hariyana News, ब्यूरो : राशिफल 29 जुलाई 2023 (Rashifal 29 July, 2023)

मेष राशिफल: अपने बजट का ख्याल रखें

मेष राशि के जातक आज कई ऐशो-आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृषभ राशिफल: रोजगार की चिंता समाप्त होगी

वृषभ राशि के अधिकांश युवाओं की रोजगार से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा वरना आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।


मिथुन राशिफल: लव लाइफ मजबूत होगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज के दिन आपके माता के साथ आपके कुछ व्यापारिक वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आज आप अपने जीवन साथी की जरूरतों को पूरा करेंगे और उनके साथ खरीदारी करने भी जा सकते हैं।


कर्क राशिफल: समाज सेवा का अवसर मिलेगा

कर्क राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं उन लोगों को आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिनमें मेहमानों का भी आगमन होगा। विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।


सिंह राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत मेहनत कराने वाला रहेगा। मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं देना पड़ेगा, वरना विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।


कन्या राशिफल: नई योजनाएं बनानी होंगी

कन्या राशि के जातकों को आज अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी होंगी। जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला राशिफल: निवेश के लिए उत्तम दिन

तुला राशि के लोग यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी। आज जीवनसाथी से किसी मुद्दे के लिए वाद-विवाद की संभावना बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें।


वृश्चिक राशिफल: कामकाज को दे प्राथमिकता

शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सामान्य है। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें आज अपने कामकाज को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। आलस्य का त्याग करना होगा, तभी भविष्य में आपको लाभ होगा।


धनु राशिफल: मिलाजुला रहेगा दिन

धनु राशि के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। व्यापारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में नयापन महसूस करेंगे। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश कर सकते हैं।


मकर राशिफल: भविष्य को लेकर बनाएंगे योजनाएं

मकर राशि के जातक शनिवार के दिन अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जिसके लिए विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता होगी। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है।


कुंभ राशिफल: मानसिव तनाव हो सकता है

शनिवार के दिन कुंभ राशि के जातकों को नौकरी में काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें।

मीन राशिफल: यात्रा के लिए उत्तम दिन

मीन राशि वालों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से ज्ञान और उचित सलाह मिल सकती है। अगर आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो उत्तम रहेगा। आज आप घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए करें।