logo

नारी में अन्नंत शक्तियां हैं : नताशा सिहाग

महाशिवरात्री तथा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा के गांव खारियां के ओम शांति भवन में शिव शक्ति उत्सव का आयोजन 
 
s
सिरसा । महाशिवरात्री तथा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिरसा के गांव खारियां के ओम शांति भवन में शिव शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बहन नताशा सिहाग जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बीके रामनिवास तथा बीके सुनीता बहन विशेष तौर पर सिरसा से पहुंचे। 
बहन नताशा जी ने महिलाओं के प्रति अपने उदगार प्रकट करते हुए कहा कि नारी जो चाहे वो कर सकती है। नारी में अन्नंत शक्तियां हैं जरूरत है उसे जागृत करने की और कहा परमात्मा के आगे सब कुछ समर्पण करने वाले ही परमात्म प्यार के पात्र बन सकतें है । हम परमात्मा से स्थूल धन की इच्छा रखतें है परन्तु जो आपको चाहिए वो परमात्मा बिना मांगे ही पूरी कर देता है।  परमात्मा से जुडकर ही नारी सशक्त बन सकती हैं। बीके रामनिवास ने बताया कि यह बडी संयोग की बात है कि शिवरात्री और महिला दिवस एक ही दिन है।  नारी वह धूरी हैै जिससे समाज को भी सशक्त बनाया जा सकता है उन्होंने उपस्थित महिलाओं से यह प्रतिज्ञा करवाई कि मुझे अपने घर का वातारण शांत बनाना है अगर कहीं मेरी गलती है तो मुझे माफी मांगनी है किसी और की गलती है तो माफ कर देना है। 
बीके. सुनीता बहन ने कुशल मंच संचालन किया और बताया कि लोग जिस नारी को नरक का द्वार समझतें है परमात्मा नें उसी नारी को स्वर्ग का द्वार बताया है और ब्रह्माकुमारीज संस्था विश्व  की पहली ऐसी संस्था है जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है।  घर घर को स्वर्ग बनाना एक नारी के ही हाथ में है। उक्त जानकारी खारिया सेवाकेन्द्रं की प्रभारी बीके धनवर्षा बहन ने दी।