logo

~ वैदिक पंचांग ~ आज का हिंदू पंचांग - दिनांक - 03 जुलाई 2023

~ Vedic Panchang ~ Today's Hindu Panchang - Date - 03 July 2023
 
~ वैदिक पंचांग ~ आज का हिंदू पंचांग - दिनांक - 03 जुलाई 2023

~ Vedic Panchang ~ Today's Hindu Panchang - Date - 03 July 2023
 

🌤️ दिन - सोमवार
🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन - दक्षिणायन
🌤️ ऋतु - वर्षा ॠतु 
🌤️ मास - आषाढ
🌤️ पक्ष - शुक्ल 
🌤️ तिथि - पूर्णिमा शाम 05:08 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र - मूल सुबह 11:02 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
🌤️ योग - ब्रह्म शाम 03:45 तक तत्पश्चात इन्द्र
🌤️ राहुकाल - सुबह 07:41 से सुबह 09:22 तक
🌞 सूर्योदय-06:02
🌤️ सूर्यास्त- 19:23
👉 दिशाशूल- पूर्व दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण - आषाढी पूर्णिमा,गुरुपूर्णिमा,व्यासपूर्णिमा,ऋषि प्रसाद जयंती,संयासी चतुर्मासारम्भ


विशेष-  पूर्णिमा व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
             🌞~वैदिक पंचांग ~🌞


🚩🚩🚩
🌷 गुरु पूजन 🌷
🌷 गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः |
गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ||
ध्यानमूलं गुरुर्मूर्ति पूजामूलं गुरोः पदम् |
मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा ||
अखंडमंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् |
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः ||
त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव |
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ||
ब्रह्मानंदं परम सुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिं |
द्वन्द्वातीतं गगनसदृशं तत्त्वमस्यादिलक्षयम् ||
एकं नित्यं विमलं अचलं सर्वधीसाक्षीभूतम् |
भावातीतं त्रिगुणरहितं सदगुरुं तं नमामि ||


🙏🏻 ऐसे महिमावान श्री सदगुरुदेव के पावन चरणकमलों का षोड़शोपचार से पूजन करने से साधक-शिष्य का हृदय शीघ्र शुद्ध और उन्नत बन जाता है | मानसपूजा इस प्रकार कर सकते हैं |
🙏🏻 मन ही मन भावना करो कि हम गुरुदेव के श्री चरण धो रहे हैं … सर्वतीर्थों के जल से उनके पादारविन्द को स्नान करा रहे हैं | खूब आदर एवं कृतज्ञतापूर्वक उनके श्रीचरणों में दृष्टि रखकर … श्रीचरणों को प्यार करते हुए उनको नहला रहे हैं … उनके तेजोमय ललाट में शुद्ध चन्दन से तिलक कर रहे हैं … अक्षत चढ़ा रहे हैं … अपने हाथों से बनाई हुई गुलाब के सुन्दर फूलों की सुहावनी माला अर्पित करके अपने हाथ पवित्र कर रहे हैं … पाँच कर्मेन्द्रियों की, पाँच ज्ञानेन्द्रियों की एवं ग्यारहवें मन की चेष्टाएँ गुरुदेव के श्री चरणों में अर्पित कर रहे हैं …


🌷 कायेन वाचा मनसेन्द्रियैवा बुध्यात्मना वा प्रकृतेः स्वभावात् |
करोमि यद् यद् सकलं परस्मै नारायणायेति समर्पयामि ||


🙏🏻 शरीर से, वाणी से, मन से, इन्द्रियों से, बुद्धि से अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो जो करते  हैं वह सब समर्पित करते हैं | हमारे जो कुछ कर्म हैं, हे गुरुदेव, वे सब आपके श्री चरणों में समर्पित हैं … हमारा कर्त्तापन का भाव, हमारा भोक्तापन का भाव आपके श्रीचरणों में समर्पित है |


🙏🏻 इस प्रकार ब्रह्मवेत्ता सदगुरु की कृपा को, ज्ञान को, आत्मशान्ति को, हृदय में भरते हुए, उनके अमृत वचनों पर अडिग बनते हुए अन्तर्मुख हो जाओ … आनन्दमय बनते जाओ …
ॐ आनंद ! ॐ आनंद ! ॐ आनंद !
~ वैदिक पंचांग ~