Amarnath गुफा के पास बर्फबारी, पांच-छह जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Mhara Hariyana News, Jammu
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह जून को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। इससे Temp. में वृद्धि होगी। हालांकि, अभी लगभग हिस्सों में मौजूदा Temp. सामान्य से नीचे चल रहा है।
जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। गर्मी बढ़ने का असर बाजारों में दिखने लगा है। लोग अब जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं।
यहां दिन का Temp. सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 36.0 और न्यूनतम Temp. 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का Temp. 27.4, बटोत में 27.8, कटड़ा में 34.0 और भद्रवाह में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में भी मौसम साफ रहा, लेकिन तपिश से राहत बनी हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का Temp. 26.0, पहलगाम में 20.8, गुलमर्ग में 15.2 और लेह का Temp. 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।