गृह मंत्री Amit Shah से मिले Bajrang-साक्षी और विनेश, Brijbhushan की गिरफ्तारी की मांग की

Mhara Hariyana News, New Delhi
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष Brijbhushan शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Wrestlers ने गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात Amit Shah के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली। बताया गया है कि दोनों पक्ष शनिवार रात करीब 11 बजे मिले थे। Amit Shah ने Wrestlers से तब मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
Media रिपोर्ट्स के मुताबिक, Wrestlers ने Amit Shah से WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद Brijbhushan शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने Wrestlers से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक, Wrestlers ने ही Amit Shah से मुलाकात का समय मांगा था।
Amit Shah ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने Wrestlers से यह भी पूछा कि क्या पुलिस को अपने काम करने का समय नहीं देना चाहिए?
रविवार को ओलंपियन Sakshi Malik की मां सुदेश मलिक ने अमर उजाला से हुई बातचीत में दावा किया कि साक्षी, विनेश और Bajrang ने शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की। करीब एक से डेढ़ घंटे की मुलाकात में गृह मंत्री ने तीनों खिलाड़ियों से कहा कि वे जोश की बजाय समझदारी से काम लें।
सुदेश मलिक ने बताया कि शाह ने Wrestlers को आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। मुलाकात के दौरान Wrestlers ने Brijbhushan की गिरफ्तारी पर ही जोर दिया। इस पर शाह ने कहा, कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी।
इसके बाद रविवार को Bajrang पूनिया सोनीपत स्थित मुंडलाना पंचायत में पहुंचे और आह्वान किया कि आज कोई फैसला नहीं लिया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी। इस बारे में तीन-चार दिन में फैसला लिया जाएगा। फिर सभी को पंचायत के स्थान और समय के बारे सूचित कर दिया जाएगा। इसी पंचायत में अगला फैसला लिया जाएगा।
क्या Brijbhushan शरण सिंह पर होगी कार्रवाई?
अब इसके संकेत दिखाई देने लगे हैं। भाजपा में भी दो मत हैं। भाजपा में अब Brijbhushan शरण सिंह से हमदर्दी रखने वाले बहुत कम नेता हैं। यह मानने वालों की संख्या बढ़ रही है कि Wrestlers की शिकायत पर कोई कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि Brijbhushan को इस तरह से Media में नहीं आना चाहिए। Brijbhushan मामले को शांत करने का अवसर भी नहीं दे रहे हैं।
उन्हें अयोध्या में 5 जून को रैली करने का दबाव बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। कुछ दिन शांत रहते तो अच्छा था। सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिया।