logo

डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान बने धोनी, पूर्व राष्ट्रपति ने माही के साथ खेला गोल्फ

 
डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान बने धोनी, पूर्व राष्ट्रपति ने माही के साथ खेला गोल्फ

Mhara Hariyana News, New Delhi : भारतीय Cricket टीम के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह Dhoni के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। Dhoni ने Cricket में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह वनडे World cup, टी20 World cup और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। ऐसा नहीं है कि Dhoni को सिर्फ Cricket से प्यार है।

उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेल भी पसंद हैं। Dhoni का पहला प्यार फुटबॉल है। इसके अलावा वह टेनिस और Golf खेलने का भी मौका नहीं छोड़ते। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे। अब उनकी एक तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है।

दरअसल, Dhoni इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा Golf का भी आनंद लिया। इस दौरान Dhoni के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप नेशनल Golf क्लब बेडमिंस्टर में Golf खेलने के लिए बुलाया था।

Dhoni के करीबी ने शेयर की तस्वीर
Dhoni के करीबी और व्यवसायी हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "Dhoni, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ Golf। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।"

Dhoni और ट्रंप ने साथ खेला Golf
अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें Dhoni और ट्रंप दोनों को एक साथ Golf खेलते देखा गया। दुबई स्थित व्यवसायी सांघवी एमएस Dhoni के साथ थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।