logo

मुंबई में हुई Dhoni की सर्जरी, पंत का Operation करने वाले डॉक्टर ने किया माही का इलाज

 
मुंबई में हुई Dhoni की सर्जरी, पंत का Operation करने वाले डॉक्टर ने किया माही का इलाज

Mhara Hariyana News, New Delhi

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह Dhoni गुरुवार (एक जून) को अपने घुटने की सर्जरी करवाई।IPL के 16वें सीजन में उन्हें घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया था।IPL जीतने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने मुंबई के डॉक्टर से संपर्क किया। Dhoni ने उसी डॉक्टर से परामर्श लिया है जिन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज किया है। उसके बाद सर्जरी करवाने का फैसला किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dhoni अपने घुटने का इलाज कराने के लिए बुधवार (31 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में थे। अब गुरुवार को को सुबह आठ बजे उनका सफल Operation हुआ।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से मुलाकात की। दिनशॉ स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक भी हैं। वही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का इलाज भी कर रहे हैं। वह ओलंपिक चैपियन नीरज चोपड़ा का भी 2019 में Operation कर चुके हैं।

सीएसके के सीईओ ने दी थी यह जानकारी
मुंबई जाने से पहले Dhoni ने चेन्नई सुपरकिंग्स के मैनेजमेंट से इस बारे में बात की। फ्रेंचाइजी ने मुंबई में Dhoni के साथ अपने टीम फिजिशियन डॉक्टर मधु थोट्टाप्पिली को भेजा है। इससे पहले बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने Dhoni की चोट को लेकर जानकारी दी थी। Dhoni कोIPL के दौरान बाएं घुटने की चोट से परेशान देखा गया। वह हर मैच में विशेष पट्टी बांधकर उतरते थे।

Dhoni नेIPL के दौरान निचले क्रम पर बल्लेबाजी की थी। जब इसके बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। विश्वनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था, ''हां, यह सच है कि Dhoni अपने बाएं घुटने की चोट के लिए चिकित्सीय सलाह लेंगे और उसी के अनुसार फैसला करेंगे।"

क्या Dhoni अगले सीजन में नहीं खेलेंगे?
क्या ऐसी कोई संभावना है कि Dhoni अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला करेंगे और इस तरह मिनी नीलामी के लिए 15 करोड़ रुपये का पर्स खाली करेंगे? इस पर चेन्नई के सीईओ ने कहा, "सच कहूं, तो हम उस दिशा में सोच भी नहीं रहे हैं क्योंकि हम उस चरण तक नहीं पहुंचे हैं। यह पूरी तरह से Dhoni का फैसला होगा, लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि सीएसके में हमने इन चीजों पर विचार नहीं किया है।"