logo

Glenn Maxwell Double Century Records: Glenn Maxwell ने विस्‍फोटक दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ डाले 8 धांसू रेकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्‍तान के 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक जड़कर ऑस्‍ट्रेलिया को तीन विकेट से जिता दिया।
 
Glenn Maxwell scored a double century while chasing Afghanistan's target of 292 runs and Australia won by three wickets.

Australia के ऑलराउंडर Glen Maxwell ने वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में afghanistan के खिलाफ अपने दम पर शानदार जीत दिलाई है। Glen Maxwell ने afghanistan के 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक जड़कर ऑस्‍ट्रेलिया को तीन विकेट से जिता दिया। ऑस्‍ट्रेलिया का शीर्षक्रम ध्‍वस्‍त होने के बाद मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों और 10 छक्कों की सहायत से नाबाद 201 रन की तूफानी पारी खेली। मैक्सवेल रन चेज में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने 8 बड़े रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

वनडे रन-चेज़ में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

201* - Glenn Maxwell vs Afghanistan, Mumbai, 2023
193 - Fakhar Zaman vs South Africa, Johannesburg, 2021
185* - Shane Watson vs Bangladesh, Mirpur, 2011
183* - MS Dhoni vs Sri Lanka, Jaipur, 2005
183 - Virat Kohli vs Pakistan, Mirpur, 2012

वनडे में गैर-सलामी बल्लेबाज के लिए उच्चतम स्कोर

201* - ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023
194* - चार्ल्स कोवेंट्री बांग्‍लादेश, बुलावायो, 2009
189* - विव रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1984
185 - फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, केप टाउन, 2017

वनडे में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

202* - ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023
177 - जोस बटलर और आदिल राशिद बनाम न्यूजीलैंड, बर्मिंघम, 2015
174* - अफीफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज, चटगांव, 2022
162 - माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर बनाम भारत, हैदराबाद, 2023

वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक (गेंदों पर)

126 - ईशान किशन बनाम बांग्‍लादेश, चटगांव, 2022
128 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई वर्ल्‍ड कप, 2023
138 - क्रिस गेल बनाम जिम्‍बाव्‍बे, कैनबरा, 2015

विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

17 - इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्‍तान, मैनचेस्टर, 2019
16 - क्रिस गेल बनाम जिम्‍बाव्‍बे, कैनबरा, 2015
11 - मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
11 - फखर जमान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
10 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023

विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

237* - मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
215 - क्रिस गेल बनाम जिम्‍बाव्‍बे, कैनबरा, 2015
201* - ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
188* - गैरी कर्स्टन बनाम यूएई, रावलपिंडी, 1996
183 - सौरव गांगुली बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

49 - क्रिस गेल
45 - रोहित शर्मा
43 - ग्लेन मैक्सवेल
37- एबी डिविलियर्स
37 - डेविड वार्नर

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

201* - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एएफजी, मुंबई, 2023
185* - शेन वॉटसन बनाम बांग्‍लादेश, मीरपुर, 2011
181* - मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2007
179 - डेविड वार्नर बनाम पाकिस्‍तान एडिलेड, 2017
178 - डेविड वार्नर बनाम अफगानिस्‍तान पर्थ, 2015