logo

हैदराबाद में Kohli का कमाल; IPL में जड़ा छठा शतक, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

 
हैदराबाद में Kohli का कमाल; IPL में जड़ा छठा शतक, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

Mhara Hariyana News, New Delhi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट Kohli ने IPL में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार (18 मई) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 100 RUNकी पारी खेली। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और चार Sixer लगाए। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 158.73 का रहा।

Kohli के शतक की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। 13 Match में उसके 14 अंक हो गए। Kohli की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

Kohli ने चार साल बाद IPL में जड़ा शतक
विराट ने IPL में चार साल बाद शतक लगाया है। Kohli ने पिछला शतक 2019 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने ईडन गार्डन्स में 100 RUNकी पारी खेली थी। 

विराट ने की गेल की बराबरी
विराट का IPL में यह छठा शतक है। वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। गेल ने भी छह शतक लगाए थे। इनदोनों के बार राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का नंबर आता है। बटलर ने पांच शतक लगाए हैं।

आरसीबी आठ साल बाद हैदराबाद में जीता
विराट के पारी की बदौलत आरसीबी ने 2015 के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है। अब तक वह यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ Match खेल चुकी है। उसे दूसरी जीत नसीब हुई है। 2015 में आरसीबी ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर छह विकेट से Match को अपने नाम किया था. तब Kohli ने 19 गेंद पर नाबाद 44 RUNबनाए थे।

Kohli का हैदराबाद में पहला शतक
टी20 क्रिकेट की बात करें तो विराट का इस मैदान पर यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने चार अर्धशतक लगाए थे। Kohli ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 Matchों में 592 RUNबनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.2 का रहा। Kohli का स्ट्राइक रेट यहां 141.62 का रहा है।

डुप्लेसिस के साथ मिलकर किया कमाल
विराट ने फाफ डुप्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की। IPL में आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़े साझेदारी है। पहले स्थान पर भी Kohli ही है। उन्होंने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल के साथ नाबाद 181 RUN जोड़े थे।