बजरंग पुनिया पर योगेश्वर ने साधा निशाना, कहा- नौ साल साथ रहे... फिर भी झूठ बोल रहे

Mhara Hariyana News, Rohtak
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों व Yogeswar Dutt के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है। शनिवार रात को पहलवान विनेश फोगाट, Bajrang Punia और साक्षी मलिक ने लाइव आकर Yogeswar Dutt पर गंभीर आरोप लगाए तो रात नौ बजे ही Yogeswar Dutt लाइव आ गए। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह जो भी बोलेंगे भगवान को साक्षी मानकर सच बोलेंगे और झूठ नहीं बोलेंगे। पहलवान Bajrang Punia नौ साल साथ रहा फिर भी झूठ बोल रहा। वह कभी भी अपना नहीं हो सकता।
शनिवार रात सोशल मीडिया पर लाइव आए Yogeswar Dutt ने कहा कि उन्होंने 2016 ओलंपिक के बाद कुश्ती छोड़ दी थी और सन्यास ले लिया था। बजरंग एक बात बताना भूल गया कि 2016 वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान उसका ही फोन आया था और उस समय भी वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने से मना कर दिया था।
2016 के बाद वे किसी भी कैंप में नहीं गए। Commanwealth चैंपियनशिप में हमेशा दो पहलवाना जाते थे। ट्रायल में वह हमेशा जीत दर्ज कराते थे। इसके बावजूद वह नहीं जाते थे और दूसरे व तीसरे नंबर के पहलवान ही आगे खेलने जाते थे।
Bajrang Punia के बयान का जवाब देते हुए योगेश्वर ने कहा कि वह भगवान को साक्षी मानकर और गाय माता की पूंछ पकड़कर हर बात बोलने को तैयार हैं। अगर बजरंग सच बोल रहे हैं तो वह गाय माता की पूंछ पकड़कर बात करें। बजरंग ने जो आरोप लगाए है मैं खुद गाय की पूंछ पकड़कर बोल सकता हूं कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।
अभी तक भारत में ही हारा हूं एक कुश्ती
पहलवान Yogeswar Dutt ने बताया कि वह अभी तक भारत में सिर्फ एक कुश्ती ही हारे हैं, वह भी चोट लगने के कारण। उनके विदेश में तीन ऑपरेशन हुए थे। इसके कारण वह ट्रायल में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2016 ओलंपिक के बाद से ही कुश्ती छोड़ दी थी और सन्यास ले लिया था ताकि जूनियर खिलाड़ी भी इसमें आगे आकर भारत के लिए मेडल लाएं।
राजनीति में आने के बाद साक्षी मलिक खुद प्रचार में मदद के लिए आई थीं
Yogeswar Dutt ने कहा कि राजनीति में आने के बाद साक्षी मलिक खुद घर पर प्रचार में मदद के लिए आई थीं। उस समय भी इन्होंने यौन शोषण मामले से संबंधित कोई बात नहीं बताई। अगर कमेटी के सामने उस समय यह बात रख दी जाती तो इस मुद्दे पर काफी समय पहले ही समाधान हो जाता लेकिन इन्होंने यह बात क्यों नहीं बताई, यह पहलवानों की कमी थी।