logo

हरियाणा-पंजाब में चार दिन बन रही बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 
हरियाणा-पंजाब में चार दिन बन रही बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Chandigarh
मौसम विभाग ने 17 से 21 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट किया है। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना मौसम विभाग जता रहा है। 

किसान सिंचाई व कटाई न करें

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की फसल में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित रखें। वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वे फसल की कटाई ना करें और कटी हुई फसल को सुरक्षित कर रख ले। क्योंकि तेज व बरसात में फसल के भीगकर खराब होने की संभावना बन जाती है। मौसम में बदलाव के चलते आसमान में बादल छाये रहने से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी की संभावना है। 
मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया गया है। इसका बड़ा असर सरसों की खरीद पर पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा के जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कई जिले सरसों की खेती के लिए जाने जाते हैं।

पंजाब में चार दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी, जबकि 19 व 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।

चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था। 
पटियाला 34.0 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, होशियारपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, अमृतसर का 30.2, लुधियाना का 31.4, बठिंडा का 30.6, फिरोजपुर का 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।