logo

चीन की सिनोफार्म mRNA वैक्सीन को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली

शंघाई में कंपनी ने एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी बनाया है जहां हर साल इस वैक्सीन के 2 बिलियन डोज बनाए जाएंगे।
 
चीन की सिनोफार्म mRNA वैक्सीन को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच चीनी दवा निर्माता सिनोफार्म ने कहा कि उसकी mRNA वैक्सीन को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने कहा कि ये ओमिक्रॉन वैरिएंट से लड़ने में मददगार साबित होगी। शंघाई में कंपनी ने एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी बनाया है जहां हर साल इस वैक्सीन के 2 बिलियन डोज बनाए जाएंगे।

पहले जानिए भारत में क्या है कोरोना की स्थिति...
भारत में शुक्रवार (20 जनवरी) को 145 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1946 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

जापान : 82 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (20 जनवरी) को वहां 82 हजार 614 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में कोरोना के मामलों की संख्या 6,603 रही। मौत का आंकड़ा 425 रहा। 673 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जापान और साउथ कोरिया के नागरिकों पर बैन के बाद अब चीन के कुछ लोगों को देश में आने की छूट दी लिए। उनके लिए वीजा के नियमों में ढील की है।

दुनिया में 67 करोड़ से ज्यादा मामले

कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 67 करोड़ 26 लाख 86 हजार 602 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 40 हजार 520 मौतें हो चुकी हैं।

इन देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।

23 जनवरी को चीन में कोरोना से 25 हजार मौतें होंगी; 3 हफ्ते में 18% आबादी संक्रमित हुई

चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। HK पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के शुरुआती तीन हफ्ते में ही यहां 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह आबादी का 18% है।​​​​​​