logo

Made in India: भारत में Iphone बनना हो गया है शुरू, सिर्फ इतने रुपए में मिलेगा

Made in India: दुनिया में सबसे लोकप्रिय कंपनी एप्पल ने हाल ही में जानकारी दी कि iPhone 14 का उत्पादन भारत में शुरू कर दिया है।
 
maked india iphone

Mhara Hariyana News: Make in india iphone: बता दें कि एप्पल ने सबसे पहले भारत में 2017 में iPhone SE का प्रोडक्शन शुरू किया था। इसके बाद  iPhone 12 और iPhone 13 का प्रोडक्शन शुरू किया और अब iPhone 14 का प्रोडक्शन शुरू हुआ है।


एप्पल ने इस महीने की शुरुआत में 4 नए लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max  शामिल हैं। वहीं कंपनी ने iPhone 14 में नए फीचर के तौर पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्रैश डिटेक्शन दिया है।
जोड़ों का दर्द एक बार में और हमेशा के लिए चला जाएगा। खबर पढें
और जानें
जानकारी के अनुसार भारत में तैयार किया हुआ iPhone 14 जल्द ही बाजार में देखने को मिलेगा। इस भारत में बने iPhone 14  भारत में होगी और इसी के साथ निर्यात भी होगा। एपल का पार्टरन Foxconn iPhone 14 का प्रोडक्शन अपने  चेन्नई प्लांट में करेगा। जानकरी के लिए बता दें कि Foxconn दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रेक्टर है।

भारत में  iPhone 14 की शुरूआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई है। यह 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ मिलेगा। iPhone 14, iPhone 14 Plus में A15 चिपसेट दिया गया है, जो iPhone 13 में दिया गया है। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को नए चिपसेट A16 बायोनिक के साथ पेश किया गया है।

2025 तक देश में बिकने वाला मेड इन इंडिया होगा हर तीसरा iPhone
हाल ही में J.P.Morgan की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आने वाले 3 सालों यानी 2025 तक भारत में iPhones का उत्पादन बड़े पर किया जाने की तैयारी है। बता दें जब एप्पल ने 2017 में भारत में उत्पादन शुरू किया था तो Wistron के साथ मिलकर किया था और अब Foxconn भी भारत में आईफोन (iPhone) का उत्पादन कर रहा है।