logo

कड़ाके की सर्दी के साथ होगा नए साल का आगाज

31 दिसंबर से 4 जनवरी तक हो सकते हैं सीजन के सबसे सर्द दिन

 
कड़ाके की सर्दी के साथ होगा नए साल का आगाज

Mhara Hariyana News

समूचे उत्तर भारत में नए साल का आगाज हाड़ गलाने वाली सर्दी से होगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है।

वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का 1 एक से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

उत्तराखंड : बर्फ में बदल गया वासुकी ताल
4150 मीटर ऊंचाई पर बना उत्तराखंड का वासुकी ताल पूरी तरह जम गया है। गंगोत्री से केदारनाथ वाले रास्ते में यह ताल पड़ता है। चार धाम यात्रा के दौरान ही इस ताल को देखने जा सकते हैं। यहां से हिमालय के ऊंचे पहाड़ दिखते हैं। यह क्षेत्र ब्रह्मकमल के लिए भी चर्चित है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर के बाद राज्य में बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है। ऐसे में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

बर्फबारी के बीच होगी नए साल की शुरुआत
नए साल की शुरुआत में इस दौरान उत्तर के पहाड़ी राज्यों से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा भी छाएगा। कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होगी। दक्षिणी राज्यों को छोड़कर नए साल के पहले हफ्ते में देशभर में तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

कश्मीर-हिमाचल की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन
मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया के अनुसार 29-30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ताजा बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद हवा का पैटर्न बदलने पर मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। संभवत: ये इस सीजन के सबसे सर्द दिन होंगे।

इसलिए गिरेगा पारा...
मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।

ऐसा है बाकी राज्यों में मौसम का हाल

चंडीगढ़: 3 दिन कड़ाके की सर्दी का अलर्ट
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चंडीगढ़-पंजाब में सूबे में रविवार का दिन इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ। साल 2020 के बाद अब अधिकतम तापमान औसत 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग चंडीगढ़ की चेतावनी है कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 28 दिसंबर तक मौसम इसी तरह कड़ाके की सर्दी वाला रहेगा