logo

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 भारत की ओर से अर्पित करेंगी श्रद्धांजलि
 
eleja
WhatsApp Group Join Now


Mhara Hariyana News, New Delhi।ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Draupadi Murmu शामिल होंगी, जो भारत की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके लिए वह 17 से 19 सितंबर तक लंदन में रहेंगी।  वर्णनीय है कि ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II  का बीती 8 सितंबर को निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। 


भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Draupadi Murmu 17 से 19 सितंबर तक लंदन में रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महारानी का पार्थिव शरीर को लंदन के वेस्टमिंस्टर हाल में रखा गया है, जहां लोग सोमवार यानी 19 सितंबर सुबह साढ़े 6 बजे तक उनका दर्शन कर पाएंगे। 


 
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II के 70 साल के शासनकाल में भारत-ब्रिटेन के संबंध बेहद विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं"। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II ने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


19 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्का
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II का अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा, जिसमें दुनियाभर के 2 हजार से अधिक अतिथि शामिल होंगे। भारतीय समय के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा।

 दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Draupadi Murmu ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। एक युग बीत चुका है जब उन्होंने अपने देश को 7 दशकों से अधिक समय तक चलाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं UK के लोगों को दुख को शेयर करती हूं और महारानी के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने संभालकर रखा था महात्मा गांधी का रूमाल
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय Elizabeth II  ने महात्मा गांधी के द्वारा उपहार के रूप में दिए गए रूमाल को संभालकर रखा था, जिसके बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi  को बताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट करके यह बात बताई।