logo

KYC नियमों की पालना न करना पड़ा amazon pay को भारी, RBI ने लगाई इतने करोड़ की पेनल्टी ​​​​​​​

 
s
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, New Delhi, नई दिल्ली। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया Reserve Bank of India यानी RBI ने अमेजन पे amazon pay (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड पर 3.06 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई है। जानकारी मुताबिक अमेजन पे कंपनी नो योर कस्टमर यानी KYC से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। RBI ने पेमेंट एंड सिस्टम्स सेटलमेंट एक्ट 2007 के सेक्शन 30 के तहत अमेजन पे पर जुर्माना लगाया है।

RBI ने amazon pay पूछा- जुर्माना क्यों न लगाया जाए 
RBI ने KYC नियमों की पालना न करने पर amazon pay को एक नोटिस जारी किया गया था। इसमें पूछा गया था कि निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए? कंपनी के जवाब पर विचार करने के बाद, RBI ने मॉनेटरी पेनल्टी लगाने का फैसला लिया। यह जुर्माना ऐसे समय में आया है जब RBI देश में फिनटेक fintech और बिग टेक big tech फर्मों के लिए अपनी कंप्लायंस रिक्वॉयरमेंट को सख्त कर रहा है।

UPI मार्केट में अमेजन amazon की हिस्सेदारी काफी कम
अमेजन amazon की भारत में ई-कॉमर्स के साथ यूपीआई UPI सर्विस भी है। हालांकि यूपीआई मार्केट में उसकी हिस्सेदारी काफी कम है। भारत के UPI मार्केट में फोन पे की सबसे ज्यादा 49% हिस्सेदारी है। फोनपे के बाद 34% शेयर के साथ गूगल पे, 11% शेयर के साथ पेटीएम, 1.8% शेयर के साथ क्रेड पे है। WhatsApp, अमेजन पे  amazon pay और बैंकिंग ऐप banking app की हिस्सेदारी 3.5% है।

UPI की लॉन्चिंग से क्रांति
2016 में UPI की लॉन्चिंग के साथ ही डिजिटल पेमेंट Digital Payment की दुनिया में एक क्रांति आ गई। UPI ने सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता।

UPI को NCPI ऑपरेट करता है
भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI, जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती हैं। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मेंडेटरी किया था।