दिवाली 2023: दिवाली के दिन ये चीजें खरीदना शुभ माना जाता है :आइए जानते हैं...

हिंदू धर्म में दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। ये खुशियों वाली दिवाली सभी के लिए अलग महत्व रखती है। इस दिन पूरे घर और आस-पास की जगहों को दीयों से रोशन किया जाता है। सबको साथ जोड़कर मनाया जाने वाला ये पर्व भारत में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किसी नए काम की शुरुआत करने से उसमें सफलता मिलती हैं।
इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इस दौरान घर की साज सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही दिवाली पर जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। आमतौर पर पूजा पाठ का सामान भी पहले खरीदा जाता है।लेकिन कुछ चीजें भी हैं जो दिवाली के दिन ही खरीदना शुभ होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में ।
दिवाली के दिन भगवान की खरीदें तस्वीर
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी को घर लाना बेहद खास माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
दिवाली के दिन सोना-चांदी खरीदें
दिवाली के दिन सोना-चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दिन घर में सोना-चांदी लाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। यदि आप सोना खरीदने के लिए सक्षम नहीं हैं, तो आप पीतल भी खरीद सकते हैं।
दिवाली के दिन पूजा सामग्री खरीदें
दिवाली के दिन ही रोली, कुमकुम, चंदन, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चावल, नारियल, लौंग, इलायची, धूप, कपूर, कलावा और शहद खरीदना चाहिए।
दिवाली के दिन खरीदें मिठाई
अक्सर लोग दिवाली की पूजा के लिए मिठाई कुछ दिन पहले ही खरीद लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है। दिवाली के दिन ही मिठाई व खाने के सामान की खरीदारी करनी चाहिए।
ना खरीदें ये चीजें
दिवाली वाले दिन भूलकर भी स्टील, लोहा, या प्लास्टिक की वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही काले रंग के वस्त्र को न खरीदे। लोकप्रिय धारणा के अनुसार, काला आमतौर पर शोक से जुड़ा होता है।