logo

American Airlines में नशे में धुत भारतीय छात्र ने किया पेशाब, एयरलाइंस ने बैन लगाया

 
india
WhatsApp Group Join Now
Mhara Hariyana News, New Delhi, नई दिल्ली। दिल्ली से न्यूयार्क जा रही अमेरिकन एयरलाइंस American Airlines की फ्लाइट Flight में नशे में धुत एक भारतीय युवक ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। घटना बीती तीन मार्च की बताई जा रही है। मामला अब सामने आया है। इस संबंध में एयरलाइन का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने माफी मांग ली थी। लेकिन, एयरलाइंस ने आरोपी पर एयरलाइंस में यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट Delhi Airport  के एक अधिकारी ने कहा- फ्लाइट 292 Flight 292 में अमेरिकी यूनिवर्सिटी American University में पढ़ने वाला एक छात्र शराब के नशे में धुत होकर यात्रा कर रहा था। उसने सोते समय पेशाब कर दी, जो लीक होकर पास बैठे यात्री पर गिर गई। इस बात की शिकायत क्रू से की गई।

आरोपी छात्र ने यात्री से माफी भी मांग ली
अधिकारी ने कहा- फ्लाइट ने 3 मार्च रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी। 14 घंटे 26 मिनट की यात्रा के दौरान ये घटना हुई। आरोपी ने पीड़ित यात्री से माफी मांग ली। इसलिए वो इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं देना चाहता था। लेकिन जब क्रू को पता चला तो उन्होंने पायलट को बताया।

विमान 4 मार्च सुबह 10:12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को मामले की सूचना दी गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने विमान से उतरते ही आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

क्रू की बात नहीं सुन रहा था आरोपी छात्र
अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा- छात्र बहुत नशे में था। वो क्रू मेंबर्स की बात नहीं सुन रहा था। जब उसे अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा गया तो वो बहस करने लगा। वो बाकी यात्रियों को परेशान कर रहा था। थोड़ी देर बाद वो सो गया।

26 नवंबर को सामने आया था पहला मामला
फ्लाइट में किसी यात्री पर पेशाब करने का ये तीसरा मामला है। सबसे पहले 26 नवंबर 2022 को ऐसा मामला सामने आया था। तब शेखर मिश्रा नाम के आरोपी ने न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट New York to Delhi Flight  में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी।
इसके बाद 6 दिसंबर को पेरिस से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट Air India Flight  में नशे में धुत यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी थी। महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराने से मना कर दिया था। इसलिए CISF और कस्टम ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जाने दिया था।