logo

कैलीफोर्निया में कैथल के अरविंद की गोली मारकर हत्या, लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने मारी गोली​​​​

 
 कैलीफोर्निया में कैथल के अरविंद की गोली मारकर हत्या, लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने मारी गोली  ​​​​​​

Mhara Hariyana News, Kaithal (Haryana)  : हरियाणा के Kaithal के पूंडरी हलके के गांव टयोंठा के एक लगभग 22 वर्षीय युवक की America में Murder किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव टयोंठा से Arvind नाम का युवक पांच महीने पहले ही भारत से America डोंकी के रास्ते गया था। अभी America में पहुंचे हुए मुश्किल से तीन महीने ही हुए थे।

मृतक युवक को store पर काम करते हुए एक महीना भी नहीं हुआ था कि वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक युवक के पिता के पास एक एकड़ जमीन थी और पिता ईट-भट्ठा पर tractor चलाता है। Arvind के पिता ने एक एकड़ जमीन बेच कर ही उसे डोंकी के रास्ते America पहुंचाया था। अभी कैलिफोर्निया में store पर लगे एक महीना भी नहीं हुआ था।

Arvind store पर ड्यूटी पर था। store पर लूटमार करने के इरादे से आरोपी घुसे और Arvind को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। Arvind की मौत का समाचार पाकर जहां Family गहरे सदमे में है तो वहीं पूरे गांव में गम व मातम पसरा हुआ है। मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था।

America से पहला वेतन भी नहीं मिला
गांव टयोंठा के सरपंच बिरजू राणा ने बताया कि जब कुछ महीने Arvind America में पहुंचा था तो Family की खुशी का ठिकाना ना था। खुशी होती भी क्यों नहीं। खुशी का कारण अब Family खुशहाली से बस कुछ ही कदम दूर था। कुछ दिनों बाद Arvind का पहला वेतन Family के पास आना था जिसमें से Family ने सभी देवी देवताओं के प्रसाद के पैसे भी निकालने थे लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। 
जब शुक्रवार की देर रात Family पर उस समय दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। जब उन्हें पता चला कि उनके लाल की लुटेरों ने गोली मार कर Murder कर दी। खुशी मातम में बदल गई। वह अपने माता-पिता और बहनों के सपनों को पूरा करने के लिए ही America में गया था।

फुटबाल का अच्छा Athletics था Arvind
ग्रामीणों ने बताया कि Arvind फुटबाल का उम्दा Athletics था। स्टेट लेवल तक फुटबाल खेल चुका था। मृतक युवक Arvind के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। कुछ भी कहने व सुनने की हालत में नहीं हैं। बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। बहनों व मां को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका लाल व भाई अब कभी वापस नहीं आ पाएगा।

ग्रामीणों व परिजनों की सरकार से Arvind का शव भारत लाने की मांग की
ग्रामीणों व परिजनों की मांग है कि सरकार उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद करे। उनका कहना है कि वे Arvind का अंतिम दर्शन व संस्कार अपने गांव में करना चाहते हैं।