logo

इतिहास की 11 अगस्त 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

Panchang including main events of history till 11th August 2022 - main..
 
rt

Mhara Hariyana News, Sirsa

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- श्रावण (अधिकमास)
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- एकादशी पूर्णरात्रि
🌠नक्षत्र- मृगशिरा पूर्णरात्रि
💫करण- बव. - 17:47 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- व्याघात - 15:04 तक
✨पश्चात्- हर्शण
🌅सूर्योदय- 05:47
🌄सूर्यास्त- 19:04
🌙चन्द्रोदय- 25:48
🌛चन्द्रराशि- वृषभ - 16:58 तक
🌛पश्चात्- मिथुन
🌞सूर्यायण - दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:52
🤖राहुकाल- 10:46 से 12:26
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज शुक्रवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) बदी एकादशी पूर्णरात्रि पश्चात् द्वादशी शुरु , पुरुषोत्तमा परमा एकादशी व्रत स्मार्त (गृहस्थी के लिए , कल श्रेष्ठ पंचागभेद) ,  महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती , जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती , उर्दू के प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस व महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।
🔅कल शनिवार को 👉 श्रावण (अधिकमास) बदी एकादशी 06:33 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुरुषोत्तमा परमा एकादशी व्रत (सभी के लिए आज श्रेष्ठ , पंचागभेद)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
न तत् परस्य संदध्यात् 
      प्रतिकूलं यदात्मनः । 
एष     संक्षेपतो    धर्मः 
      कामादन्यः प्रवर्तते ॥ ८ ॥ 
       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ११३
अर्थात् 👉 
          जो बात अपने को अच्छी न लगे, वह दूसरों के प्रति भी नहीं करनी चाहिये। यही धर्म का संक्षिप्त लक्षण है। इससे भिन्न जो बर्ताव होता है, वह कामनामूलक है।
🌹

11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

3114 ईसा पूर्व – चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई।
1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा।
1718 -  केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया।
1804 -  फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया।
1828 -  एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया।
1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई।
1912 - मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए।
1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई।
1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1951 - रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
1975 -  ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी।
1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।
1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।
1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2004 - भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। 
2004 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। 
2008 - आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।
2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।
2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।
2019 - समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी।
2019 - कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।
2020 - रूस, कोविड-19 की वैक्‍सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्‍सीन दी गई।
2020 - रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी।
2021 - हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन में 10 लोगों की मौत और 14 लोग बचाए गए।
2021 - 127वां संविधान संशोधन ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।
2022 - श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।
2022 - यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे 3 की मौत की पुष्टि हुई।
2022 - चौथी भारत - बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्‍ली में आयोजित की गई।
2022 - यूक्रेन के जापोरिषजिया परमाणु संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई।

11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1778 – दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म हुआ।
1892 - पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।
1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला और विद्वता के लिए जाने जाते थे।
1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
1954 - यशपाल शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (1983 में विश्वकप विजेता टीम के सदस्य थे)।
1954 - मोदीरेड्डी वेंकट 'बॉबजी' नरसिम्हा राव, एमबीई, एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।
1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता।
1974 - अंजू जैन एक भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी।
1985 - जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री।

11 अगस्त को हुए निधन👉

1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
2000 - पी. जयराज, अभिनेता।
2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।
2007 - ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
2015 - भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे।
2016 - हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे। 
2018 - वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।
2020 - मध्‍य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से 70 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 - गायिका और गिटारिस्ट ट्रिनी लोपेज़ का 83 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हुआ।
2020 - जाने-माने खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन।
2022 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (83) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हुई।

11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती।
🔅 जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती।
🔅 उर्दू के प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस।
🔅 महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।