logo

नित्यानंद के कैलासा को दिया खास दर्जा छीना, अमेरिका के नेवार्क शहर ने सिस्टर सिटी का एग्रीमेंट रद किया

 
india
WhatsApp Group Join Now
Mhara Hariyana News. भारत के भगौड़े स्वामी नित्यानंद Swami Nityananda के देश कैलासा Kailasa के साथ अमेरिका के शहर नेवार्क ने अपना सिस्टर सिटी एग्रीमेंट sister city agreement कैंसिल कर दिया है। नेवार्क की प्रेस सचिव सुजैन गैरोफलो suzanne garofalo ने एग्रीमेंट पर पछतावा जताया है। उन्होंने कहा- जैसे ही हमें कैलासा की परिस्थितियों के बारे में पता चला हमने एग्रीमेंट खत्म कर दिया। ये एग्रीमेंट  agreement धोखे से किया गया था।

दरअसल, अमेरिका के शहर नेवार्क newark ने 11 जनवरी को कैलासा Kailasa के साथ एक सिस्टर सिटी एग्रीमेंट sister city agreement किया था। इसके बाद नित्यानंद  Swami Nityananda ने दावा किया था कि अमेरिका ने उसके देश को मान्यता दे दी है। नित्यानंद ने इस एग्रीमेंट से जुड़े समारोह की कई फोटोज भी फेसबुक पर शेयर की थी।

18 जनवरी को रद्द हुआ समझौता
नेवार्क के काउंसिल मैन लुइस क्विंटाना Newark Councilman Luis Quintana ने 18 जनवरी को इस समझौते को रद्द करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। क्विंटाना  Quintana  ने कहा- किसी भी देश को सिस्टर सिटी एग्रीमेंट sister city agreement  में शामिल होने के लिए वहां ह्यूमन राइट्स human rights का सही तरह से पालन होना जरूरी है। हम किसी ऐसे देश को शामिल नहीं कर सकते जो विवादों में घिरा हो और जहां ह्यूमन राइट्स का पालन न होता हो। ये समझौता एक गलती थी जो हम नहीं कर सकते। इसके बाद प्रस्ताव पास करते हुए नेवार्क ने ये एग्रीमेंट रद्द कर दिया।

UN की बैठक में नजर आई थीं कैलासा की प्रतिनिधि Representative of Kailasa
इससे पहले 24 फरवरी को जेनेवा में UN की बैठक में नित्यानंद के कथित देश कैलासा की प्रतिनिधि विजयप्रिया Representative of Kailasa Vijya priya  भी नजर आई थी। इस दौरान उसने इकोनॉमिक और सोशल राइट्स Economic and Social Rights के साथ सस्टेनेबल डेवलपमेंट sustainable development पर चर्चा में हिस्सा लिया था। विजयप्रिया Vijya priya  ने कहा था कि नित्यानंद Swami Nityananda को उनके जन्मस्थल पर हिंदू विरोधी लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि, बाद में उसने एक वीडियो जारी कर इस पर सफाई भी दी थी।

2019 में देश छोड़कर भागा था नित्यानंद
2010 में नित्यानंद Swami Nityanandaकी एक शिष्या ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। तहकीकात के बाद 2019 में गुजरात पुलिस Gujrat police ने कहा था कि नित्यानंद Swami Nityananda के आश्रम में बच्चों को किडनैप करके रखा जाता है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2019 में नित्यानंद Swami Nityananda देश छोड़कर भाग गया था। 2020 में उसने कैलाशा Kailasa नाम से अपना अलग द्वीप बसाने और इसे अलग देश का दर्जा मिलने का दावा किया था। हालांकि, अब तक इस द्वीप या देश को किसी देश ने मान्यता नहीं दी है।