logo

Is hafte ka mausam: दिल्ली वालों निकाल लो रिजाईयां, आ गई ठंड, IMD ने दी सूचना

 
Is hafte ka mausam: दिल्ली वालों निकाल लो रिजाईयां, आ गई ठंड, IMD ने दी सूचना

नई दिल्ली: करीब दस दिन बाद राजधानी दिल्ली में सुबह के समय इतनी ठंडक हुई है। रविवार की सुबह तापमान एक बार फिर सिमटकर 10 डिग्री पर रह गया। इससे पहले 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिन का तापमान अभी 24 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं दिल्ली वालों के पलूशन भी थोड़ी राहत लेकर आया। 3 दिन बाद एक बार फिर इसमें गिरावट देखी गई।


रविवार को सुबह से ही धूप खिली। हवाएं भी चल रही थीं। दोपहर के बाद बादल दिखे और धूप हल्की पड़ गई। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 61 से 100 प्रतिशत तक रहा। सोमवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहेगा।


आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

5 दिसंबर को भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। 6 से 9 दिसंबर के बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रह सता है। 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान महज 8 डिग्री के स्तर पर रह सकता है। इससे पहले 15 नवंबर को ही तापमान 10 डिग्री के स्तर के आसपास पहुंच गया था। उक्त दिन न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा था।


इसके बाद 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। उक्त दिन यह महज 9.2 डिग्री रहा। यह लगातार दो दिनों तक 9 डिग्री के आसपास रहा।

इसके बाद 25 नवंबर को यह वापस 10.2 डिग्री रहा। इसके बाद बादलों की वजह से न्यूनम तपमान में इजाफा हुआ। 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। अब इसमें वापस कमी आई है।


शाम 7 बजे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी-

शाम सात बजे कुछ जगहों पर राजधानी में बूंदाबांदी हुई। करावल नगर, डीयू, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क,


प्रेजिडेंट हाउस, राजीव चौक, आईटीओ, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, एयरपोर्ट, वसंत विहार, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर,

वसंत कुंज, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आया नगर आदि इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर यह इतनी कम थी कि इसे मौसम विभाग के उपकरण ट्रेस भी नहीं कर पाए।

तीन दिन बाद प्रदूषण हुआ थोड़ा कम-

तीन दिन बाद राजधानी में प्रदूषण के लेवल में थोड़ी कमी आई है। इससे लोगों को स्मॉग और प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण के स्तर में ऐसे उतार चढ़ाव अभी जारी रहेंगे।

अगले करीब दस दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रह सकता है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी में रविवार को प्रदूषण का स्तर बीते तीन दिनों की तुलना में काफी कम रहा।

एयर बुलेटिन में एक्यूआई 314 दर्ज हुआ। राजधानी में 23 जगहों का प्रदूषण बेहद खराब रहा। वहीं 12 जगहों पर प्रदूषण खराब रहा। सबसे प्रदूषित जगहों में आरके पुरम का एक्यूआई 345, नेहरू नगर का 362, विवेक विहार का 341, मुंडका का 370, आनंद विहार का 355 रहा। वहीं जिन जगहों पर प्रदूषण सबसे कम रहा उनमें शादीपुर का एक्यूआई 249, आया नगर का 248, लोदी रोड का 257 रहा।