logo

मुख्यमंत्री से पढ़ाई की गुहार लगाने वाला वायरल ब्वाय Sonu आज बोल रहा फर्राटेदार अंग्रेजी, कोटा में कर रहा पढ़ाई

 
मुख्यमंत्री से पढ़ाई की गुहार लगाने वाला वायरल ब्वाय Sonu आज बोल रहा फर्राटेदार अंग्रेजी, कोटा में कर रहा पढ़ाई

Mhara Hariyana News, Patna
लगभग एक साल पहले CM से अपनी पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाला Sonu अब बहुत बदल गया है। Sonu फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा है। अंग्रेजी बोलते उसका Video भी सामने आया है। करीब 2 मिनट के Video में Sonu इंग्लिश में बोल रहा है। और लोगों से सवाल पूछने के लिए कह रहा है।

बता दें कि एक साल पहले 11 साल के Sonu ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सबके सामने अपनी परेशानी को रखा था। हाथ जोड़ते हुए प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कराने की गुहार लगाई थी। जिसके कुछ ही घंटों में उसका Video वायरल हो गया था। जिसके बाद कई नेताओं से लेकर एक्टर तक ने Sonu की मदद करनी चाही थी।

अब एक बार फिर से वायरल बॉय Sonu चर्चा में है। वो अब राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ता है। 1 साल में Sonu कितना बदल गया है, यह उसके नए Video से साफ पता चल रहा है।

हैलो फ्रेंड्स हाअ आर यू
Sonu ने ये Video अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वो बोल रहा है हाउ आर यू...यू आर फाइन। आई एम आलसो फाइन। इन द कमेंट यू आस्क एनी क्वेश्चन। Sonu के इस नए Video में वह अंग्रेजी में बात करते दिख रहा है। Sonu का ये अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है। जिसके कारण Sonu फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यूजर्स Sonu की कर रहे तारीफ

इस Video में Sonu अपने यूजर से अंग्रेजी भाषा में अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी साझा करते दिख रहा है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स Sonu की सराहना कर रहे हैं।

Sonu ने अपने Video में यूजर से बात करते हुए उनका हालचाल जानने की कोशिश कर रहा है और साथ ही साथ उसने अपने बारे में भी बताया। इसके साथ ही उसने इस Video में साइंस से जुड़ी कुछ बातें की और अपने यूजर्स से कहा कि आप इस Video को लास्ट तक जरूर देखें।

आपको बता दे कि लगभग 1 साल पहले CM नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के लिए नालंदा पहुंचे थे। उसी दौरान भीड़ में 11 साल का Sonu भी पहुंचा था। वहीं Sonu ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिना डरे, बिना किसी झिझक के अपनी परेशानी बताई।

Sonu ने कहा ‘सर सुनिए न, प्रणाम! हमको पढ़ने के लिए हिम्मत दीजिए, गार्जियन नहीं पढ़ाते हैं, इसके बाद Sonu कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल Sonu 7वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।

Sonu राजस्थान के कोटा से आईआईटी की तैयारी भी कर रहा है। पिछले साल ही Sonu का एडमिशन एलेन एकैडमी में हुआ था, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एलेन एकेडमी द्वारा उठाई जाती है।

मदद के लिए Sonu सूद ने भी बढ़ाया था हाथ
वहीं इससे पहले एक्टर Sonu सूद ने भी Sonu की मदद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। Sonu ने कहा था, 'CM एडमिशन नहीं कराएंगे, तो आपके पास आऊंगा' दरअसल, 11 साल के Sonu का Video सामने आया था। इसमें वो बिहार के CM नीतीश कुमार से पढ़ने के लिए गुहार लगा रहा था।

इसके साथ ही खुद आईएएस बनने की इच्छा जता रहा था। Video देखने के बाद एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने पहल करते हुए बिहार के बच्चे Sonu का करियर संवारने की घोषणा की थी। बता दें कि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी Sonu से फोन पर बात की थी। तब उसे बिहार का स्टार कहा था।