logo

बेशर्मी की हद : चना जोर गरम पर ठुमके लगाती रही महिला स्वास्थ्यकर्मी, ताली बजाते रहे CMO

 
बेशर्मी की हद : चना जोर गरम पर ठुमके लगाती रही महिला स्वास्थ्यकर्मी, ताली बजाते रहे CMO
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Mainpuri
एक तरफ जहां CMO CHC और PHC का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मौजूदगी में महिला स्वास्थ्यकर्मी फिल्मी गानों पर नृत्य कर रही हैं और CMO तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 
इस घटना का वीडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गानों पर अलग-अलग स्वास्थ्यकर्मी नृत्य करती हुईं नजर आ रही हैं, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधिकारी अपनी स्वास्थ्य कर्मचारी महिलाओं से डांस करा कर तालियां बजाने में मस्त
एक तरफ जहां जिले के अधिकारी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। सभी कर्मचारी पसीना बहा रहे हैं, वहीं जनपद मैनपुरी के स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी अपनी स्वास्थ्य कर्मचारी महिलाओं से डांस करा कर तालियां बजाने में मस्त हैं। मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जनपद मैनपुरी में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO का 31 तारीख को विभाग में कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसके चलते उनके कुछ चाहने वालों ने उन्हें खुश करने के लिए जश्न का आयोजन किया था। 

अस्पताल में पहुंचने पर जश्न की तैयारियां हुईं 
बेशर्मी की हद तो तब पार हो गई कि एक अस्पताल में पहुंचने पर उनके लिए इस तरह जश्न की तैयारियां हुईं कि जैसे वह इंद्रलोक के राजा हों और उनके सामने अप्सराएं नृत्य के लिए आ रही हों। अपने पद और पद की गरिमा को इस तरह भूले कि अपने कर्मचारी को सामने फूहड़ भरे गानों पर नचाने के साथ तालियां बजाकर और वीडियो भी बनाने लगे। 
जिनके हाथों से रोगियों की देखरेख होनी है, उन्हें अपने अधिकारियों को खुश करने के लिए नृत्य करना पड़ रहा है। साथ ही उनके साथ बैठे लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। 

CMO मैनपुरी की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और मामले का वीडियो वायरल हो गया। जनपद के लोग व अन्य संगठन के लोग महिला मंडल इस मामले को लेकर काफी नाराज हैं साथ ही CMO के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही उन्हें जेल भिजवाने के साथ तत्काल उन्हें निलंबित कराए जाने की मांग उठने लगी है।