logo

Flying Bike: इस कंपनी ने लॉन्च की दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक....

एक सड़क बाइक को हवा में उड़ते हुए देखना कितना रोमांचक होगा?
 
Flying Bike: इस कंपनी ने लॉन्च की दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, हवा में उड़ेगी 45 मिनट तक, बुकिंग हुई शुरू, जानें क़ीम
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: \ आमतौर पर बाइक को सड़कों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब बाइक हवा में उड़ने लगी है. दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक हवा में उड़ती नजर आई है।

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक ने अमेरिका में डेब्यू किया है। पहली हवाई बाइक, XTurismo, एक होवरबाइक है। इस बाइक को 2022 में डेट्रॉइट ऑटो शो में हवा में उड़ते हुए देखा गया था। तब से यह बाइक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


Flying Bike Xturismo की गति क्या है?
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक XTURISMO है, यह अनोखी बाइक 45 मिनट तक हवा में उड़ने में सक्षम है। अगर इसकी रफ्तार की बात करें तो यह 62 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसे आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2021 में पेश किया गया था।

 

अमेरिका में पहली बार देखी गई इस बाइक का नाम ‘लैंड स्पीडर फॉर द डार्क साइड’ रखा गया है।

 

यह भी पढ़िए:👇  r  Vivo के fold smartphone ने samsung के छक्के छुड़ाए, डिज़ाइन और फीचर्स है कमाल के


बाइक की कीमत कितनी है?
दुनिया की पहली हवा में उड़ने वाली बाइक XTURISMO को जापान की AERWINS Technologies द्वारा विकसित किया गया है। यह कंपनी एयर मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है। XTURISMO को कंपनी ने जापान में ही तैयार किया है।

Airwins Technologies के संस्थापक और निदेशक शुहेई कोमात्सु को उम्मीद है कि इसे 2023 तक अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। अगर हम XTurismo की कीमत की बात करें, तो यह वर्तमान में US $ 770,000 में बिक रहा है।

इस प्रकार का डिज़ाइन
बाइक का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन पिछले दो साल से विकसित किया जा रहा है। राइडर को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं। फिलहाल यह सिंगल राइडर बाइक है। XTURISMO के डिजाइन की बात करें तो इसकी बॉडी बाइक जैसी दिखती है। साथ ही यह हेलिकॉप्टर की तरह सतह से हवा में उड़ता है। सुरक्षित लैंडिंग के लिए स्किड लगाया गया है।

खरीदने के लिए आपको करना होगा ये काम

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक XTURISMO को AERWINS Technologies की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है। यह फिलहाल लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध है। यह आपको तीन कलर्स रेड, ब्लू और ब्लैक में मिलेगा। इसे खरीदने के लिए आपको 6 करोड़ से ज्यादा खर्च करने होंगे।