logo

Delhi News: दिल्ली में यमुना नदी का कहर जारी , ट्रैफिक की लम्बी लाइन ,रास्ते हुए बंद

Delhi News: ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह 9 बजे से थोड़ा कम होना शुरू हुआ है। सुबह 9 बजे यहां यमुना नदी का जलस्तर 208.40 वहीं एक घंटे के बाद यानी 10 बजे यह जलस्तर 208.38 मीटर रहा। 
 
 दिल्ली में यमुना नदी का कहर जारी , ट्रैफिक की लम्बी लाइन ,रास्ते  हुए बंद 

Mhara Harioyana News, नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कम हो रहा है। हालांकि, इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा यातायात पर भी इसका असर हुआ है। ITO रोड के पास पानी जमा हो जाने की वजह से लोग मोटरसाइकिल को धक्का लगाते नजर आए। सराय काले खां टी-जंक्शन के नजदीक एनएच-24 पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

latest News:  लाठीचार्ज केस में BJP की उच्चस्तरीय जांच Team का दावा, सबसे ज्यादा Patna के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह 9 बजे से थोड़ा कम होना शुरू हुआ है। सुबह 9 बजे यहां यमुना नदी का जलस्तर 208.40 वहीं एक घंटे के बाद यानी 10 बजे यह जलस्तर 208.38 मीटर रहा। 

ट्रैफिक एसपी, स्पेशल, सुरेंद्र सिंह यादव ने शहर में बाढ़ के हालात पर बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 4,500 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है।


कावंड़ियों की मूवमेंट को भी मॉनिटर किया जा रहा है। कश्मीरी गेट के पास जलस्तर घट है लेकिन रिंग रोड की तरफ से वजीराबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर अभी भी बाढ़ हैं।

हम कोशिश कर रहे हैं कि शाम तक भैरव मार्ग को खोल दिया जाए। एनएच 44 पर भी ट्रैफिक है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि जलभराव औऱ बाढ़ की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है।


शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाइओवर औऱ गीता कॉलोनी फ्लाइओवर की तरफ से राजघाट और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की तरफ ट्रैफिक पर प्रतिबंध है। आगे पुलिस ने कहा है

कि प्रगति मैदान टनल को यातायात के लिए अब खोल दिया गया है। रेलवे अंडर ब्रिज के पास बने नाले में ओवरफ्लो की वजह से  भैरव रोड की तरफ ट्रैफिक बंद है।  


पुलिस की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया है, 'बाढ़ के पानी की वजह से और ओवरफ्लो की वजह से विकास मार्ग की तरफ से आईटीओ की तरफ पर यातायात प्रभावित है।

लोगों को सलाह दी जाती है कि वो इस रास्ते पर आने से बचें और एनएच-24 होते हए अक्षरधाम-निजामुद्दीन-आईटीओ होते हुए ही अपनी यात्रा करें। हालांकि, लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द यातायात समस्या को दूर किया जाए।


एक यात्री ने कहा, 'मैंने ऐसे हालात कभी नहीं देखे। हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाए।' एक अन्य यात्री ने कहा कि दफ्तर जाते वक्त कई लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ जा रहे एक यात्री ने बताया, 'मैं लक्ष्मी नजर से आ रहा है। वहां कोई नहीं है औऱ ना ही कोई बस चल रही है। हमें यात्रा करने में कई परेशानियां हो रही हैं।

मैं पैदल ही बाल भवन जा रहा हूं। मैं अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर तक पैदल ही चला।' बहरहाल इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान जताया है कि दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश अगले 4-5 दिनों तक हो सकती है।