logo

कोहली और रोहित में कौन है सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, धोनी ने दिया जवाब

कप्तान रहते हुए धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत से खिताब दिलाये। बे एक अच्छे कप्तान तथा विकेट कीपर साबित हुए।
 
कप्तान रहते हुए धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत से खिताब दिलाये। बे एक अच्छे कप्तान तथा विकेट कीपर साबित हुए।
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: भारतीय क्रिकेट केएम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वैसे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ चुके हैं लेकिन चर्चा में आज भी बने रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर धोनी ने क्रिकेट से सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की थी।


इसके अलावा धोनी एक अच्छे बल्लेबाज भी रहें हैं। धोनी की कप्तानी में रहे विराट कोहली तथा रोहित शर्मा जैसे खिलाडी आज भी कैप्टन हैं। ये लोग आज भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। रोहित तथा विराट की आज भी कई जगह तुलनात्मक चर्चा होती देखी जाती है। कई बार लोग ऐसा पूछते हैं कि दोनों में कौन बेस्ट है। यही सवाल सन्यास से पहले धोनी से भी पूछा गया था। आइये जानते हैं इस सवाल के जवाब में धोनी ने क्या कहा था।

धोनी ने दिया यह जवाब
वैसे तो धोनी ने अपने क्रिकेट कैरियर में किसी खिलाडी की कभी किसी दूसरे खिलाडी से तुलना नहीं की। वे ऐसा करना शै भी नहीं समझते हैं। लेकिन जब उनसे रोहित ओर विराट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “भारतीय टीम का हर क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ है.

और हर खिलाड़ी की अपनी एक अलग खेलने की क्षमता होती है. तो यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित अपनी जगह एक बेहतर खिलाड़ी है. और विराट कोहली अपनी जगह एक बेहतर खिलाड़ी है. मैं यह मानता हूं कि दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण अंग है।”

वर्तमान में विराट काफी अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहें हैं इसलिए दिग्गज विराट को टीम से बाहर करने का विचार कर रहें हैं। लेकिन रोहित शर्मा ने विराट का पूरा समर्थन किया है। शर्मा का मानना है कि “विराट को अपनी फार्म पर ध्यान देना चाहिए तथा उन्होंने अपने कैरियर में क्या किया है। इस पर ध्यान देते हुए बात करनी चाहिए। क्या किसी खिलाड़ी को बाहर करने से टीम की फार्म वापस आए सकती है।” ऐसा रोहित शर्मा का पूछना है।