logo

Road Accident In Assam :असम में बस-ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 14 लोगों की दर्दनाक मौत, 27 घायल

 
Assam

असम में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। 45 यात्रियों से भरी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे डेरगांव में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब 45 यात्रियों को लेकर बस तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रही थी। डेरगांव में इस बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ये लोग लगभग 3 बजे अपनी यात्रा पर निकली थी। जैसे ही वे अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले थे, उससे पहले मार्गेरिटा से आ रहा कोयला लदा ट्रक बस से टकरा गया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, घायल यात्रियों को बचाया और उन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एक अधिकारी ने बताया कि कई घायल लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।