logo

केक काटकर मनाया डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन

 
केक काटकर मनाया डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन
सिरसा/ऐलनाबाद। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन व्यापार प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजनी लढ़ा के प्रतिष्ठान पर केक काटकर ऐलनाबाद में जेजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ  से मनाया गया । 
इस मौके पर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजनी लढा ने बताया कि डा. अजय सिंह चौटाला  ने हरियाणा प्रदेश को आगे बताने के लिए हमेशा कार्य किया है उनकी एक ही सोच है कि हरियाणा प्रदेश कैसे प्रगति करें और आगे बढ़े၊ यहां के युवाओं को रोजगार मिले। डा. अजय सिंह चौटाला ने हमेशा किसान कमेरे मजदूर व्यापारी व हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। 
डा. अजय सिंह चौटाला के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी हमेशा मजबूत हुई है, जिसका सीधा प्रमाण दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय सिंह चौटाला हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हमेशा हर प्रकार की बात बड़ी मजबूती से रखी है। 
दिग्विजय सिंह चौटाला ने हमेशा छात्र व युवाओं की राजनीति की है, उनकी लड़ाई लड़ी है और उन्हें जीत दिलाई है। महिला जिला अध्यक्ष शारदा सिहाग ने बताया कि विधायिका नैना चौटाला के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारो की लड़ाई लड़ी है और उनकी लड़ाई लडक़र उन्हें विजय दिलाई है। इस मौके पर राजेन्द्र कस्वां, सरदार नरेंद्र सिंह, गौरी शंकर बुमराह, रोहताश, देहडू, अजय सिहाग, गौरी शंकर लढ़ा, दिनेश मेहता, सुरजीत सिहाग व जननायक जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।