logo

WFI विवाद : पहलवान साक्षी बोली- वी वांट जस्टिस, बबीता की तरफ इशारा कर कहा- वो साथ नहीं है, राजनीति कर चली गई

 
WFI विवाद : पहलवान साक्षी बोली- वी वांट जस्टिस, बबीता की तरफ इशारा कर कहा- वो साथ नहीं है, राजनीति कर चली गई

Mhara Hariyana News, Panipat
देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। मुख्य पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और Sakshi मलिक लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी आवाज लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस बीच 2 महिला रेसलर आमने-सामने हो गई हैं।

धरने पर बैठी Sakshi मलिक ने ट्विटर पर एक Tweet किया। जिसमें उन्होंने दंगल गर्ल और भाजपा नेत्री Babita फोगाट का बिना नाम लिखे निशाना साधा। Sakshi ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वी वांट जस्टिस।

जिस पर एक यूजर ने लिखा कि Sakshi जी, हम आपके साथ हैं। आप अच्छी हो। पर बस उस गीता फोगाट जैसी से बच के रहना, जो अपने किसान भाइयों को खालिस्तानी, देशद्रोही तब बोल सकती हे, जब उसका जन्म भी किसान परिवार में हुआ है तो वो आप लोगों को भी कुछ भी बोल सकती है।

अब वो हमारे साथ नहीं है, वह राजनीति करके चली गई है
इस पर Sakshi मलिक ने जबाव दिया कि आप सही हो। अब वो हमारे साथ नहीं है। वह राजनीति करके चली गई है। बेशक इस Tweet में यूजर ने गीता का नाम लिखा है। मगर ये सभी बातें Babita फोगाट की ओर इशारा करती है। क्योंकि Babita ने ही किसान आंदोलन के वक्त इस तरह की टिप्पणी की थी।

गीता फोगाट आई समर्थन में
जनवरी माह में किए पहलवानों के धरने में गीता फोगाट खुद वहां पहुंची थी। इस बार भी उनके आने की उम्मीद है। वे पहलवानों को लगातार समर्थन दे रही हैं। Tweet के माध्यम से वे लगातार पोस्ट कर रही हैं।

बजरंग के Tweet को रि-Tweet कर रही है। धरने पर बैठे पहलवानों की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अंग्रेजी में वी वांट जस्टिस लिखा है।