logo

ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद, ICE में दबा लापता महिला श्रद्धालु का शव बरामद

 
ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद, ICE में दबा लापता महिला श्रद्धालु का शव बरामद

Mhara Hariyana News, Joshimath
Hemkund साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से ICE में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े बजे SDRF ने ICE में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी ICE आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है। 

बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से ICE की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई थी। महिला के पति समेत पांच श्रद्धालुओं को SDRF ने रेस्क्यू कर लिया था। 

मत्था टेक उसी दिन वापस घांघरिया लौटते हैं श्रद्धालु
Hemkund साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर Hemkund साहिब पहुंचते हैं। Hemkund सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौट आते हैं।

रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री Hemkund साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक ICE खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री ICE के बीच में फंस गए। SDRF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को ICE से निकाल लिया।  

ये यात्री किए जा चुके रेस्क्यू
रेस्क्यू किए तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत सिंह, बेटी मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और रवनीत सिंह शामिल हैं। वहीं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में उपचार किया गया, इनमें तीन महिलाएं हैं।