logo

कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अभय चौटाला

 
कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अभय चौटाला

Mhara Hariyana News, New Delhi. लोकसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इनेलो के चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभय चौटाला इससे पहले भी वर्ष 2004 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस चुनाव में अभय चौटाला हार गए थे। वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नवीन जिंदल थे। अभय चौटाला को 201769 वोट मिले थे और वे नवीन जिंदल से 1,60,238 मतों से पराजित हो गए थे। वर्ष 2019 में अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने भी लोकसभा का चुनाव लड़ा और उन्हें करीब 60 हजार वोट मिले थे।


शनिवार को आयोजित इनेलो की पत्रकार वार्ता में इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा व पूर्व विधायक इनेलो भी मौजूद रहे। इनके अलावा इनेलो अनुशासन समिति के चैयरमैन शेर सिंह बड़शामी भी मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता है जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
बता दें कि अभय चौटाला के इनेलो के महासचिव है और वर्तमान में ऐलनाबाद से विधायक है। वे इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला के बेटे है। वर्तमान में इनेलो की अगुवाई अभय सिंह कर रहे हैं।