logo

बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है योजनाओं का लाभ : चेयरमैन आदित्य देवीलाल

 
Chairman Aditya Devi Lal

सिरसा।सीओएसएएमबी के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, महिलाओं, किसानों व युवाओं के हितों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इनके कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश ने तरक्की के नए आयामों को छुआ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा- जन संवाद कार्यक्रम में सरकार की गारंटी की गाड़ी द्वारा वंचित पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी गरीबों को पक्का मकान मिले।


वे शुक्रवार को जिला के गांव किंगरे, तिगड़ी, नीलांवाली व खुइयां मलकाना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।  
चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि सरकार लोगों के घर द्वार पर पहुंच कर उन्हें योजनाओं का लाभ दे रही है ताकि गरीब व्यक्तियों का जीवन स्तर सुधर सके। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्राएं निकाली जा रही है। सभी नागरिक देश को विकसित बनाने का संकल्प लेकर अपना पूरा योगदान दे।


उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं चूल्हे के धुएं से काफी परेशान थी और उन्होंने काफी समस्याओं को झेलना पड़ता था परंतु अब सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में गैस सिलेंडर वितरण किया जा रहा है और महिलाओं को धुएं से निजात मिली है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरों की तर्ज पर चमकाने का काम किया जा रहा है। हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिससे हरियाणा में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ था।