logo

दीप महेंद्र मित्त्तल बने हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के जोनल प्रधान

 
दीप महेंद्र मित्त्तल बने हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के जोनल प्रधान

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सिरसा जोन के चुनाव विजेंद्र लांबा प्रधान हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन की अध्यक्षता में सिरसा सर्किल कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुए। चुनावों में सर्वसम्मति से दीप महेंद्र मित्तल को जोनल प्रेजीडेंट, अंकित कंबोज को जोनल सेके्रटरी, जोगिंदर सिंह को सीनियर वाइस प्रेजीडेंट, रवि कंबोज को कैशियर, साहिल कुमार को वाइस प्रेजीडेंट, वीरेंद्र कंबोज, हर्ष शर्मा को ऑर्गेनाइजिंग सेके्रटरी व रमेश कुमार को मीडिया को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। चुनावों के बाद हुई मीटिंग में इंजीनियर्स को आ रही कई समस्याओं के बारे में संगठन स्तर पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अपनी मांगों को मैनेजमेंट के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। मुख्य रूप से सिरसा सर्कल में व्हीकल की व्यवस्था करना, किसी दुर्घटना के केस में इंजीनियर के खिलाफ  कार्रवाई रोकना, अधिकारियों के लिए कार्यालय बिल्डिंग का निर्माण करना व अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया की मैनेजमेंट के समक्ष जल्द से जल्द मांगों को रखा जाएगा।