logo

सरकार ने स्थापित किए विकास के नए आयाम: सुनील बामनियां

 
सरकार ने स्थापित किए विकास के नए आयाम: सुनील बामनियां
सिरसा। लोकसभा क्षेत्र सिरसा की विधानसभा ऐलनाबाद के गांव माधोसिंघाना में जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील बामनियां, बजरंग दल प्रान्त टोली के सदस्य सुरेंद्र पूनिया, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकत्र्ता बंधुओं व अन्य ग्राम वासियों से मिलना हुआ।
 इस मौके पर सभी ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर सुनील बामनियां ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, विप्लब कुमार देव, सुभाष बराला का नियुक्ति के लिए आभार जताया। बामनियां ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के नए आयाम लिखे हंै। सभी वर्गों के लिए एक समान योजनाएं बनाई, जिसका अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा। 
उन्होंने कहा कि विकासपरक सोच के चलते देश व प्रदेश की जागरूक जनता एक बार फिर केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनाने को बेताब है औ बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रही है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुनील बामनियां, मांगे राम सैनी, गुरु वाल्मीकि, बलराम बैनीवाल, बंटी सैनी, अमनदीप पटीर, सुनील बैनीवाल, सतवीर स्वामी उपस्थित थे।