logo

इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अनेक ने थामा दामन

रानियां प्रभारी जसवीर जस्सा बोले, इनेलो में सभी के हित सुरक्षित
 
 
Queens in charge Jasvir Jassa said, everyone's interests are safe in INLD

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडक़र इनेलो में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रानियां हलके के गांव हिम्मतपुरा में इनेलो कार्यकर्ता हरपाल सिंह गिल व सुरेंद्रपाल सिंह कंग के प्रयासों से रानियां प्रभारी व इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा के नेतृत्व में अनेक लोगों ने अपने परिवारों सहित अन्य राजनीतिक दलों को तिलांजलि देकर इनेलो परिवार में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो में शामिल होने वालों में सरदार संतोख सिंह धंजु, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह, भागाराम, पूर्व मेंबर पंचायत पालाराम, ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य इंद्राज, रामस्वरूप, पृथ्वी व हरिसिंह आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान इनेलो के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने इनेलो में शामिल होने वालों का अभिनंदन किया। वहीं इनेलो नेता जसवीर सिंह जस्सा ने हरपाल सिंह गिल व सुरेंद्रपाल सिंह कंग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा में इनेलो के प्रति लोगों का आकर्षण दिनोंदिन बढ़ रहा है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की पद परिवर्तन यात्रा का प्रभाव इतना अधिक बढ़ा है कि आज पूरे प्रदेश में राजनीतिक तौर पर लोगों की प्राथमिकता इनेलो को लेकर है क्योंकि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभी वर्ग के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो शासन में ही प्रदेश में सही मायने में विकास सुनिश्चित हुआ था।

जस्सा ने पार्टी में शामिल हुए लोगों से आह्वान किया कि वे पार्टी की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन जन में प्रचारित करें ताकि इनेलो के सत्तारूढ़ होने पर आमजन को उन नीतियों व योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान रानियां हलकाध्यक्ष सुभाष नैन, रानियां नगरपालिका अध्यक्ष मनोज बावा, पूर्व एमसी जंगीरराम, पूर्व चेयरमैन वरियाम धंजु, संदीप गोदारा केहरवाला, बलदीप बागड़ी साहुवाला, रंजीत सिंह गिल, डॉ. हरभजन सिंह गिल, कुलदीप सिंह गिल व काला सिंह आदि मौजूद थे।