माता, पिता और बड़ी बहन है डाक्टर, उन्हें देखकर सक्षम ने भी ठाना चिकित्सक बनकर करूंगा समाज की सेवा
सक्षम गर्ग ने नीट की परीक्षा में हासिल किया आल इंडिया में 2262वां रैंक
Jun 16, 2023, 21:29 IST

सिरसा। बचपन से ही परिवार के सदस्यों को चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा करते देखा तो सक्षम गर्ग ने भी निश्चय किया कि वो भी मानवता की सेवा को समर्पित इस पेशे को सेवा कार्य के रूप में करेगा। इसी निश्चय को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की। बारहवीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए, उसके पश्चात नीट की परीक्षा दी और आल इंडिया में 2262 वां रैंक हासिल किया। उसने 675 अंक हासिल किए। सक्षम गर्ग का कहना है कि उसका सपना है कि वह अपने पिता, मां और बड़ी बहन की तरह चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए। एक हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलाजिस्ट) के रूप में लोगों की सेवा करे।
सक्षम गर्ग के पिता डा. मुनीष गर्ग नागरिक अस्पताल सिरसा में एसएमओ के पद पर हैं और एनेस्थेटिक (बेहोशी विशेषज्ञ चिकित्सक) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं जबकि माता डा. सोनिया गर्ग महिला रोग विशेषज्ञ है और वे भी सिरसा अस्पताल में ही सेवारत है। सक्षम गर्ग की बड़ी बहन आरूषि गर्ग वर्तमान में अमृतसर के गर्वनमेंट मेडिकल कालेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सक्षम गर्ग की बुआ डा. पंकज गर्ग व फुफा डा. बिंद्रपाल गर्ग भी चिकित्सक है।
सक्षम गर्ग की इस उपलब्धि पर उसके पिता डा. मुनीष गर्ग, माता डा. सोनिया गर्ग, दादा भाग सिंह, दादी कांता गर्ग व अन्य स्वजनों ने शुभकामनाएं दी। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. संदीप गुप्ता ने भी सक्षम गर्ग की सफलता पर उसे आशीर्वाद दिया।
सक्षम के पिता डा. मुनीष गर्ग ने कहा कि हमारे परिवार के अधिकतर सदस्य डाक्टर है और सक्षम भी चिकत्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहता था। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने नीट परीक्षा में 675 अंक हासिल किए हैं। माता सोनिया गर्ग ने कहा कि नीट का परिणाम आते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी बेटी के बाद अब बेटा भी एमबीबीएस डाक्टर बनकर समाज की सेवा करेगा।