logo

एडवोकेट कंवरजीत सिंह चहल बने भाजपा के जिला सचिव

 
s

 सिरसा, 8 फरवरी। भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। जिसमें किसान सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता एडवोकेट कंवरजीत सिंह चहल को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट चहल ने सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा एवं जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन वे संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी नीतियां लागू करके सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक किया है। चहल ने कहा कि प्रदेश एवं देश में भाजपा ने सकारात्मक और विकासपरक सियासत एक नया अध्याय लिखा है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में सुशासन स्थापित कर विकास की गति को तेज किया है। वंशवाद की सियासत पर अंकुश लगाकर राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का काम किया है। एडवोकेट चहल इससे पूर्व भी भाजपा संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। वे किसान सेल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में ऐलनाबाद के प्रभारी, भाजपा रथ यात्रा के लोकसभा प्रभारी, ब्लॉक समिति मैंबर रह चुके हैं तथा जिला परिषद का चुनाव लड़ चके हैं।