मुलायम सिंह Yadav को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण', राष्ट्रपति से अखिलेश Yadav ने लिया

Mhara Hariyana News, Lucknow
यूपी के पूर्व CM और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह Yadav को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया। नेताजी के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश Yadav ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान लिया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई थी घोषणा
बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कार के नामों की घोषणा हुई थी। उनमें से एक नाम दिवंगत मुलायम सिंह Yadav का भी था। वहीं पद्म पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था।
वहीं, उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई थी। सपा नेताओं ने कहा था कि मुलायम का कद इससे बड़ा है। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल Yadav ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उधर, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह Yadav पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं जंचता।
22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ जन्म
22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह Yadav 1967 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 5 दिसंबर 1989 को पहली बार प्रदेश के CM बने।
बाद में 2 बार और CM बने। मुलायम ने अपना राजनीतिक अभियान जसवंत नगर विधानसभा सीट से शुरू किया। सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से आगे बढ़े। 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया। 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया।